फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान

Thu, 20 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। एबीवीपी की परसपुर नगर इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को एक विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रांत सहमंत्री मुकेश सोनी ने कहा कि एबीवीपी की सदस्यता केवल रसीद प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। यह राष्ट्रहित में कार्य करने और मां भारती के चरणों में जीवन समर्पित करने का संकल्प है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ समाजसेवा व छात्र हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नगर मंत्री नैमिष प्रताप सिंह, जिला छात्रा प्रमुख शशि शुक्ला, आशुतोष वर्मा, विशाल, शनि सिंह, रमन शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें