फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 15 से शुरू होगा आधार सेवा केंद्र

Sat, 06 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को अब अंबेडकर चौराहा नहीं, बस स्टेशन के समीप बीएसएनएल दफ्तर जाना होगा। आधार सेवा केंद्र के स्थान में परिवर्तन कर दिया गया है। नए केंद्र पर 15 दिसंबर से आधार कार्ड संबंधी काम शुरू होगा। पहले आधार सेवा केंद्र अंबेडकर चौराहे के समीप संचालित हो रहा था। वहां लोगों की भीड़ जुटती थी। इस केंद्र पर प्रतिदिन 500 से अधिक आधार कार्ड बनते थे। संशोधन का कार्य भी होता था। यहां पार्किंग आदि को लेकर समस्या थी। ऐसे में स्थान में बदलाव किया जा रहा है। प्रबंधक विजय शुक्ल ने बताया कि 28 नवंबर से आधार बनाने का कार्य बंद किया गया है। अब नए स्थान पर 15 दिसंबर से आधार कार्ड बनेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें