फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 18 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा बाजार। कौड़िया के तेलियन पुरवा निवासी रमजान अली (23) की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सिलाई का काम करने बाइक से कौड़िया बाजार जा रहे थे। तभी बेलवा भान गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही रमजान अली को रुपईडीह पीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां रमजान अली की मौत हो गई। खबर मिलते ही उनकी मां जैतूना बदहवास हो गईं। तीन भाई-बहनों में रमजान छोटे थे। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें