गोंडा। मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा वार्ड नंबर 17 निवासी निवासी बबलू कश्यप ने बताया कि उनका पुत्र सुनील कश्यप (25) शनिवार शाम जाल लेकर तालाब में मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था। रात में वह नहीं लौटा तो मोहल्ले के लोगों से पता करने का प्रयास किया गया। मगर उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह सकरौरा घाट के समीप एक तालाब में सुनील का शव पानी में उतराता देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।