फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फूल लेने जा रहे युवक को पिकअप ने रौंदा

Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। पूजा के लिए फूल लेने गए एक युवक को पिकअप ने टक्कर मारी और रौंदते हुए निकल गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आगे जाकर पिकअप बिजली के खंभे से भी टकरा गई। इससे खंभा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान बिजली कटौती थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गैढ़हवा निवासी राजकुमार सोमवार की सुबह करीब छह बजे घर से फूल तोड़ने निकला था। उसे पीछे से पिकअप ने ठोकर मारी और उस पर चढ़ गई। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि चालक हिरासत में है। मृतक के पिता कैलाश गुप्ता ने तहरीर दी ह। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें