करनैलगंज। करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब छह बजे 32 वर्षीय युवक स्टेशन पर घूम रहा था। लखनऊ से गोंडा की ओर जाने वाली मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी। जैसे ही मालगाड़ी रवाना हुई, युवक पटरी पर लेट गया। मालगाड़ी से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी कोतवाल दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)