फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर स्थापित हो विश्वविद्यालय

Wed, 04 Sep 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर गोंडा में गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक जिले में एक विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। गोंडा में अभी तक कोई विश्वविद्यालय नहीं है। विश्व प्रसिद्ध श्रीरामचरित मानस के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास का जन्म गोंडा में करनैलगंज तहसील के परसपुर ब्लॉक अंतर्गत राजापुर गांव में हुआ था। ऐसे में गोंडा में गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने गोंडा में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए परसपुर के डोमाकल्पी में पूर्व में जमीन का अधिग्रहण किया था। ऐसे में इस विश्वविद्यालय का नाम गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर होना चाहिए। सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष ने डीएम नेहा शर्मा से भी मिलकर मांगपत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें