रानी बाजार स्थित रामजानकी धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। संवाद
गोंडा। रानी बाजार स्थित रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भगवान वामन के चरित्र और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। प्रयागराज से आए कथा व्यास बालकृष्ण भार्गव महाराज ने दोनों प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, विनम्रता और भक्ति का संदेश दिया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रवाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को धर्म, प्रेम, सदाचार और ईश्वर भक्ति की राह दिखाने वाला ग्रंथ है। कार्यक्रम में पंकज मोदी, दीपक मोदी, डॉ. सुमित मोदी, रमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गोपाल डिडवानिया, विजय अग्रवाल, सार्थक मोदी, हरिराम नेवटिया, आनंद नेवटिया, विमल केजरीवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
रानी बाजार स्थित रामजानकी धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। संवाद