सुभागपुर रेलवे माल गोदाम में खाद की रैक आने के बाद निरीक्षण करते मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील।
गोंडा। 1,208 मीट्रिक टन यूरिया की रैक बृहस्पतिवार को जिले में पहुंची है। सुभागपुर रेलवे मालगोदाम से यूरिया समितियों पर भेजी जाएगी। शाम को मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने सुभागपुर मालगोदाम का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड सालपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद वितरण की व्यवस्था की जानकारी ली। लाइन में लगे कई किसानों से बातचीत भी की। मौके पर मौजूद सचिव एवं एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि सभी किसानों का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाए। खाद का वितरण क्रमवार व पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित हो। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि खाद वितरण में कहीं भी लापरवाही या मनमानी पाई गई तो जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)