फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज अयोध्याधाम के लिए चलेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Mon, 29 Jan 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे ने अयोध्याधाम में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 जनवरी को आजमगढ़ से वाया मनकापुर होते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से सुबह 6:15 बजे चलकर सुबह 10:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 12:45 बजे मनकापुर पहुंचेगी। फिर यहां से दोपहर 1:50 बजे अयोध्याधाम पहुंचेगी। वापसी में अयोध्याधाम से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करके शाम 5:07 बजे मनकापुर पहुंचेगी। यहां से चलकर देर रात्रि 11:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
कोहरे से कई ट्रेनें 12 घंटे तक लेट
कोहरे के चलते ट्रेनें कई घंटे तक लेट चल रही हैं। सोमवार को छह से अधिक ट्रेनें 12 घंटे तक देरी से स्टेशन पहुंचीं। गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन चार घंटे, वैशाली सुपरफास्ट तीन घंटे, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे, गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, बाघ एक्सप्रेस एक घंटे, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दो घंटे व कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें