फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक सवार मजदूर को पिकअप ने रौंदा

Fri, 23 Aug 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र में दतौली मार्ग पर आनंदनगर चौराहे के समीप बुधवार देर रात बाइक सवार मजदूर को पिकअप ने रौंद डाला। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिंगारी पुरवा निवासी बरसाती को बेटा मनोज कुमार उर्फ ननके (30) बुधवार सुबह मजदूरी करने के लिए बाइक से धानेपुर गया था। देर रात घर लौटते समय दतौली मार्ग पर आनंद नगर चौराहे के पास से सामने से आ रही पिकअप ने मनोज को रौंद डाला। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। मनोज के चाचा फागू ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फागू ने बताया कि मनोज की पत्नी की दो साल पूर्व मौत हो चुकी है। मनोज के दो बेटे व दो बेटियां हैं। धानेपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मनोज ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। इसलिए सिर में अधिक चोट लगने से उनकी मौत हुई है। केस दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें