फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तुलसी धाम व नरहरि आश्रम पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था

Sun, 26 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के राजापुर स्थित तुलसी धाम में प्रशस्ति पत्र के साथ परिक्रमार्थी। स्रोत: सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पसका। महाराष्ट्र के बाघडरा बीड़ा स्थित संत तुकाराम आश्रम के गुरुकुल से गुरु रामेश्वर दास के साथ आए 40 छात्रों का जत्था शनिवार को अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा के लिए परसपुर में सरयू नदी पार कर बहुवन मदार माझा पहुंचा। परिक्रमार्थियों ने शनिवार रात जम्मूद्वीप में विश्राम किया। रविवार को जत्था राजापुर स्थित तुलसीधाम पहुंचा, जहां कुलदीप सिंह, राजन, अशोक, सांवल आदि ने सभी का स्वागत किया। तुलसी जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष भगवदाचार्य ने परिक्रमार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद जत्था सूकरखेत पसका पहुंचा और वाराह भगवान व नरहरि आश्रम में दर्शन किया। दोपहर का भोजन और विश्राम नायब पुरवा में रामकिशोर सिंह के घर में हुआ। रामेश्वर दास ने बताया कि रविवार को जत्था वाराही देवी के दर्शन कर डिक्सिर में ओंकार सिंह के यहां रात्रि विश्राम किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें