फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा स्नातक का छात्र

Sat, 24 Feb 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। इलाके के नरैचा स्थित सुनील कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान दोस्त की जगह एक स्नातक छात्र परीक्षा देने पहुंच गया। संदिग्ध होने पर उसे पकड़कर पूछताद की गई तो पोल खुली। छपिया पुलिस ने आरोपी स्नातक छात्र को जेल भेज दिया है। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को सुबह हाईस्कूल हिंदी का प्रश्नपत्र था। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश पत्र से मिलान किया गया तो संदिग्ध को दबोच लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह स्नातक का छात्र है, दोस्त प्रिंस गौतम पुत्र राम नेवास बौद्ध के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। युवक की पहचान मोतीलाल पुत्र राम अछैवर ग्राम नरायनपुर थाना छपिया के रूप में हुई है। केंद्र व्यवस्थापक के शिकायती पत्र पर छपिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष छपिया सतेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें