बेलसर (गोंडा)। नगर पंचायत क्षेत्र में 28.76 लाख रुपये से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। नव सृजित नगर पंचायत बेलसर में 16 वार्ड हैं। यहां 20 हजार से अधिक की आबादी है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके लिए 28.76 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है। ईओ अनुराग शुक्ल ने बताया कि जमीन की तलाश की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने बताया कि भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। (संवाद)