मनकापुर। लकड़ी काटने के लिए गए अंबरपुर सीर निवासी हनुमान सोनकर (55) की बुधवार सुबह बक्सरा आज्ञाराम वन बीट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बेटे गंगाराम सोनकर ने बताया कि पिता हनुमान सोनकर टिकरी जंगल में जलौनी लकड़ी काटने गए थे। वहां से साइकिल से लौटते समय तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)