फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर(गोंडा)। बल्लीपुर गांव के मजरे कटौवा के पास रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के मजरे कटौवा गांव निवासी राम प्रसाद(40) शनिवार की सुबह शौंच के लिए घर से निकला था। वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित लखपत नगर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच बस्ती की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलवे के मेमो सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामायण प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें