फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेढ़ी नदी में डूबकर किसान की मौत

Thu, 14 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज के भगोहर जमादार पुरवा निवासी किसान चंद्रभान सिंह राना (45) बुधवार रात नौबस्ता गांव के समीप स्थित टेढ़ी नदी के धोबी घाट पर मछलियों का शिकार करने गए थे। वहां पैर फिसलने से वह नदी में गिरकर डूब गए। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर पत्नी गोदा देवी ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संतोष मिश्र ने बताया कि दोपहर बाद पहुंची पीएसी की फ्लड यूनिट के जवानों ने तलाश शुरू की। जिस जगह चंद्रभान डूबे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूरी पर 13 घंटे बाद नदी में उनका शव मिल सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें