रुपईडीह। कौड़िया के महापारा कलवारन पुरवा में रविवार रात खेत की रखवाली कर रहे किसान राम बहादुर जायसवाल (32) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राम बहादुर दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई लक्ष्मण रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। राम बहादुर की मौत से पत्नी सुमन और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग पिता बेचन प्रसाद जायसवाल सदमे में हैं। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)