फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पाटन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
करनैलगंज। सब्जी लेकर मंडी जा रहे गौरा सिंहनापुर निवासी किसान पाटन (55) सोमवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल पाटन को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह पांच बजे वह परवल लेकर साइकिल से करनैलगंज सब्जी मंडी जा रहे थे। तभी सरयू पुल के पास अज्ञात वाहन की साइकिल में टक्कर लग गई। पाटन की मौत से पत्नी पुष्पा, पुत्र अजय व दीपू और पुत्री मंजू व निमरा का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें