पसका। परसपुर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में रविवार को आयोजित सत्संग व भजन-कीर्तन में प्रवाचक रजनी बहन ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति स्वयं के साथ समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता है। सत्य, सेवा, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाकर समाज के उत्थान में योगदान दिया जा सकता है। व्यक्ति अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे तो अनेक समस्याओं का स्वतः समाधान हो सकता है। इस मौके पर शशि बहन, निर्मला, शांति, पूजा, पंकज, विष्णु, शुभी, अजीत आदि मौजूद रहे। (संवाद)