फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएचसी में गिरा जर्जर पोल, चिकित्सक बचे

Sat, 16 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। सीएचसी परिसर में शनिवार दोपहर तीन बजे बिजली का जर्जर खंभा अचानक गिर गया। पोल के पास से गुजर रहे चिकित्साधिकारी डॉ. मुदस्सिर बच गए। घटना के बाद सीएचसी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि परिसर में लगा बिजली का खंभा काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। इसे बदलवाने के लिए कई बार बिजली विभाग को पत्र लिखा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गनीमत रही कि पोल गिरते समय परिसर में भीड़ नहीं थी। अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। मगर अभी तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें