करनैलगंज। सवर्ण समाज के हितों को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के पदाधिकारियों ने सीआरओ रिंकी जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर आयोग गठन की मांग की। राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट प्रताप बली सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि सवर्ण समाज के विकास व अधिकारों की रक्षा के लिए सवर्ण समाज आयोग का गठन किया जाए और सामान्य जाति के बजाय इसे सवर्ण समाज के नाम से संबोधित किया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सवर्ण समाज के विकास के लिए अलग से बजट जारी किया जाए और समाज के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था कराई जाए। यूजीसी कानून वापस लेने, सवर्ण समाज के महापुरुषों की कृतियों के अपमान पर कार्रवाई तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमोशन को समाप्त करने की भी मांग की गई है। (संवाद)