गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। कहा कि एक दलित लड़की द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। वह रविवार को नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को भी मौन नहीं धारण करना चाहिए। दलित बेटी की आवाज को नहीं दबाना चाहिए। कहा, जनवरी 2023 में जब उनके ऊपर कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे तो यही चंद्रशेखर आजाद बहुत बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अब मौन क्यों हैं? किसान नेता क्यों मौन हैं। (संवाद)