तरबगंज (गोंडा) (ब्यूरो)। पत्नी ने पति पर शराब पीकर उसे पीटने का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाना तरबगंज में प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के परसदा बरसेड़ी गांव की ज्योति तिवारी पत्नी अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पति शराब के नशे में धुत होकर अक्सर उसे पीटता है। ज्योति के मुताबिक शुक्रवार रात भी पति नशे में घर पहुंचा और उससे भिड़ गया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। ज्योति ने थाना तरबगंज में पति अशोक के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी देवेन्द्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।