फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बालक की मौत 36 बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। सेमरा गांव में रविवार को डायरिया से एक बालक की मौत हो गई, जबकि करीब 36 बच्चे बीमार हैं। तरबगंज के सेमरा गांव में डायरिया का प्रकोप है। गांव के खरचूलाल ने बताया कि रविवार सुबह उसके नौ वर्षीय बेटे अफसर अली की उल्टी व दस्त से मौत हो गई। जबकि अजीज (8), रमजान (7), चंदा (6), हैदर (8), खुशिहाल (8), रहमत अली (7) सहित करीब 36 बच्चे इससे बीमार बताए जा रहे हैं। शिकायत के बाद सीएचसी से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची, जिसने पीड़ित परिवारों के घर जाकर उन्हें दवाइयां बांटी। लोगों का आरोप है कि गांव में हर जगह गंदगी का ढेर लगा है। जिससे बीमारियां फैल रहीं हैं। उधर, सीएचसी तरबगंज के स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी एनबी सिंह का कहना है कि गांव में दवाइयां बंटवाई गईं हैं। सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि अगर ऐसा है तो इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें