फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक्कनपुर में फैला चेचक, 25 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराचौकी/गोंडा। विकासखंड बभनजोत के बुक्क्नपुर गांव में दो दर्जन परिवार चेचक से पीड़ित हैं। इसका पता गांव में अस्पताल होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की मशीनरी कोे एसओ छपिया के उस मैसेज से चला, जिन्होंने इसकी सूचना सारे जिलास्तरीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज की। इस पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने गांव पहुंचकर मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। वहीं बुक्कनपुर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी सीबी चौधरी की दलील है कि उन्हें गांव में चेचक फैलने की जानकारी पहले से ही थी। जिसके लिए उन्होंने गांव में एएनएम व आशा को भेजा भी था, पर गांव वालों ने दवाइयां लेने से इन्कार कर दिया, जिस पर टीम लौट आई। उधर ग्रामीण व प्रधान अनामिका शुक्ल एमओआईसी की इस दलील को गलत ठहरा रहे हैं। बताते हैं कि बुक्कनपुर गांव में काफी दिनों से चेचक का प्रकोप है। इससे गांव के कई परिवारों के 25 लोग पीड़ित हैं। गांव में पोलिंग बूथ बना है। जिसका भ्रमण करने मंगलवार को छपिया थाने के एसओ देवेंद्र पाण्डेय की टीम गांव आई हुई थी। जहां ग्रामीणों से जैसे ही इस बीमारी का पता चला, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सारे जिलास्तरीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज कर दी। इसकी सूचना जैसे ही डीएम विकास गोठलवाल को मिली, उन्होंने तत्काल सीएमओ को गांव में टीम भेजने के लिए निर्देशित किया। इस पर शाम पांच बजे गांव पहुंची टीम ने यहां बीमार कई परिवारों के बच्चों को टीके लगाए और दवाइंयां बांटी। सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त ने बताया कि पीड़ित मरीजों का हरसंभव इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें