फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरते युवक कटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। बढ़नी से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से उतरते समय कटकर मौत हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम पचपेड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बढ़नी लूप लाइन पर डुमरी गांव के पास हुआ। सोमवार को डुमरी गांव निवासी कमलेश (28) घरेलू सामान खरीदने बढ़नी गया था। शाम को बढ़नी से गोंडा जाने वाली कपिलवस्तु एक्सप्रेस ट्रेन से कमलेश वापस लौट रहा था। बता दें कि डुमरी गांव के निकट रेलवे पुल का निर्माण करवा रहा है। इस कारण यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार निर्माणाधीन पुल के पास चालक धीमी कर लेते हैं। सोमवार शाम कपिलवस्तु ट्रेन के चालक ने भी यही किया। रफ्तार धीमी होते ही कमलेश ट्रेन से उतरने लगा। इसी बीच कमलेश फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया। कमलेश का दाहिना पैर व हाथ कट गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कमलेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें