फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सिपाहियों को वसूली करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर चल रहा वाहन चालकों से पुलिस का अवैध वसूली का गोरखधंधा खुद एसपी ने ही पकड़ा। एसपी नवनीत कुमार राणा को पहचान न पाने पर होमगार्ड ने बताया कि यह वसूली पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हो रही है। इस पर जब एसपी ने अपना परिचय दिया तो पुलिस वालों की हवा निकल गई और वह वे मौके से भाग निकले। इस पर एसपी ने एक युवक को दबोच लिया। बाद में उन्होंने टीएसआई (ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर) संजय यादव व सिपाही सुदीप यादव को निलंबित कर दिया गया है। दो होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में पकड़े गए युवक और यातायात पुलिस के सिपाही समेत सात लोगों के खिलाफ डरा-धमकाकर वसूली कराने व जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के लखनऊ रोड पर सुबह से ही चार युवक यातायात पुलिस के सिपाही सुदीप यादव और होमगार्ड रजनीश पाण्डेय व नीरज कुमार पाण्डेय के साथ वाहन चालकों से रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। इसी बीच एसपी नवनीत कुमार राणा बालपुर के विरतिया गांव में लांस नायक सुनील तिवारी की श्रद्धाजंलि सभा में जा रहे थे। एसपी ने वसूली होते देख अपनी गाड़ी रोक दी और सामने खड़े होमगार्ड से पूछा कि किसके आदेश से वसूली हो रही है। होमगार्ड एसपी को पहचानता नहीं था, इसलिए बोला एसपी के आदेश से। होमगार्ड की बात सुनकर गुस्साए एसपी ने उसे चार डंडे लगाए तो वह भाग खड़ा हुआ। एक युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम आनंद रंजन निवासी बेलहरा थाना वाल्टरगंज बस्ती बताया। पुलिस ने मौके पर एक क्वालिस गाड़ी, एक बाइक से होमगार्ड की कैप, मुहर व कागजात बरामद किए हैं। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में कोतवाल नगर सर्वदेव सिंह ने आनंद रंजन, सिपाही सुदीप यादव, होमगार्ड रजनीश पाण्डेय व नीरज कुमार पाण्डेय के खिलाफ डरा-धमकाकर वसूली कराने व जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें