हथियागढ़ (गोंडा)। खरीददारी करने कार से गौरा चौकी जा रहे पांच लोग घायल हो गए। कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। पांचों को पीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि थाना छपिया क्षेत्र के बढ़ौलीपुर गांव निवासी सलमान गांव के ही जमीन हुसैन, यावर हुसैन, कमाल व मेराज के साथ शनिवार शाम कार से खरीददारी करने गौरा चौकी जा रहे थे। तभी दौलतपुर के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे पांचों घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।