गोंडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कुल 100 में से 97 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रभाव दिखाया, जबकि तीन विद्यार्थी दिसंबर में सप्लीमेंट्री परीक्षा देंगे। प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि पहले सेमेस्टर में बेहतर परिणाम से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कड़ा मूल्यांकन, नियमित कक्षाएं, लैब प्रैक्टिकल और सतत मूल्यांकन प्रणाली इस सफलता का आधार रही। महाविद्यालय में दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई भी सभी 100 सीटों पर सुचारु रूप से जारी है। (संवाद)