फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बार एसोसिएशन चुनाव में 86 फीसदी मतदान

Wed, 11 Oct 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करने उमड़े अ​धिवक्ता। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को गहमागहमी के बीच 86 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे हुए मतदान के दौरान मतदाता वकीलों ने बार एसोसिएशन भवन में बने चार बूथों पर मतदान किया। दोपहल तक मतदान की गति धीमी रही लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी आई। शाम पांच बजे खत्म हुए मतदान के बाद शुरू हुई मतों की गिनती का कार्य देर रात तक कड़ी सुरक्षा के बीच जारी रहा।
विज्ञापन


मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए एल्डर कमेटी ने व्यापक प्रबंध किए थे। मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात थे। शाम चार बजे मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया। इस समय तक केंद्र के अंदर पहुंचने वाले अधिवक्ताओं को ही वोट डालने दिया गया। इस दौरान 1677 मतदाताओं में से 1438 ने वोट डाला। मतदान संपन्न होने के बाद शाम पांच बजे मतों की गणना शुरू हुई।

चुनाव कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिक संख्या को देखते हुए चार बूथ बनाये गये थे। अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 11 पदों पर चुनाव हुआ है।
विज्ञापन


अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आठ-आठ, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए दो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पर तीन, संयुक्त मंत्री पद पर नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मौर्य, इंद्रमणि शुक्ल, राम बुझारथ द्विवेदी, दीनानाथ त्रिपाठी, सुखसेन सिंह महामंत्री पद पर लाल बिहारी शुक्ल, सुनील कुमार पांडेय, चंद्रमणि तिवारी, संजय कुमार सिंह, सर्वजीत मिश्र, मृत्युंजय शुक्ल, राज कुमार वर्मा, विजय प्रताप द्विवेदी के बीच कड़ा मुकाबला रहा। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें