फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अध्यक्ष के 12 और सभासद के 68 नामांकन खारिज

Tue, 18 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के सदर तहसील में नामांकन पत्रों की जांच करते आरओ। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन में दाखिल हुए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच पूरी हो गई। अध्यक्ष पद पर दाखिल 131 में से 12 नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। अब 119 दावेदार बचे हैं। वहीं, सभासद पद के 1039 दावेदारों में से 68 का नामांकन पत्र निरस्त हो गया। इससे 971 दावेदार बचे हैं। नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

तरबगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले तुषार तिवारी की उम्मीदवारी समाप्त की गई है। उनका आयु का मानक पूरा नहीं पाया गया। अन्य निकायों से अध्यक्ष पद के 11 और नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। दो नामांकन पत्र तो ऐसे निरस्त हुए जिनका एक सेट बिना औपचारिकता पूरी किए ही जमा कर दिया गया था। ऐसे में उम्मीदवारी सिर्फ एक ही रद्द की गई है। अन्य नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच पर प्रत्याशियों ने संतोष जताया। कहीं कोई विपरीत स्थिति पैदा नहीं हुई। तरबगंज में तुषार का नामांकन निरस्त तो हुआ है मगर उनके पिता केटी तिवारी ने कांग्रेस से नामांकन कर रखा है। जिससे उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं है।
ऐसे ही सभासद पद के 68 नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। इन लोगों ने अलग-अलग सेट में नामांकन किया था। अब नाम वापसी 20 अप्रैल को होगी और प्रतीक चिह्न का आवंटन 21 को होगा। इसी तरह निकायों में सभासद पद के 68 नामांकन निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें