गोंडा। माघ मेले के मुख्य स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं को संगम नगरी प्रयागराज ले जाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मुख्य स्नान को लेकर 75 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। बस अड्डों पर विशेष निगरानी की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम कपिलदेव बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम व समयबद्ध यात्रा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित बस अड्डों से ही यात्रा करें। भीड़ से बचने के लिए समय से पहले अपने सफर की योजना बनाएं। (संवाद)