करनैलगंज ब्लॉक सभागार में विधायक अजय सिंह के साथ नवनियुक्त सहायिकाएं। स्रोत: विभाग
करनैलगंज। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बीडीओ कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा विधायक अजय सिंह ने करनैलगंज और परसपुर ब्लॉक की 72 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएं, जिससे गांव-गांव तक नौनिहालों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सीडीपीओ डॉ. दुर्गेश गुप्त ने बताया कि नियुक्ति पत्र पाने वालों में दोनों ब्लॉकों की 36-36 सहायिका शामिल हैं। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ सुशील पांडेय, डीपीओ संजय कुमार, नीतू रावत, अभिषेक सिंह, राजकुमार, मनीष शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)