परसपुर (गोंडा)। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 609 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं का चेहरा खिल उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप कुमार सिंह रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वीना सिंह, डॉ. परमेश्वर सिंह, दिनेश मिश्र, राजीव शुक्ल, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. दयाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।