फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 58 यात्री पकड़े गए, 35 हजार जुर्माना

Mon, 20 Jan 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में ट्रेन में टिकट की जांच करती टीम। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष कुमार के निर्देश पर ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 58 लोग अनियमित ढंग से यात्रा करते पाए गए, जिनसे 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्लेटफॉर्म निरीक्षक केएल यादव के नेतृत्व में टिकट चेकिंग स्टाफ टीम ने सोमवार को गोंडा से बलरामपुर रेल खंड के बीच में डेमू व अन्य ट्रेनों में यात्रियों की जांच की। इस दौरान 58 लोग बिना टिकट व अनियमित ढंग से यात्रा करते हुए पाए गए। उनसे जुर्माना के तहत 35,070 रुपये रेलवे राजस्व की वसूली की गई। साथ ही, भविष्य में इस तरह न करने की हिदायत दी गई। टीम में एसके पटेल व माता प्रसाद सहित अन्य शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें