फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटीं 57 गर्भवती

Wed, 10 Apr 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका रहा। जिससे 57 महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंट कराए बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कुछ महिलाओं ने बाहर निजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड करवाया। इटियाथोक से आई नंदिनी गिरी ने बताया कि उसकी बहन को डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने का परामर्श दिया, लेकिन अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद था तथा बाहर नोटिस चस्पा था कि डॉक्टर साहब कोर्ट गए हैं। जिससे बाहर छह सौ रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा। वहीं महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। उनके कोर्ट में गवाही देने जाने के कारण असुविधा हुई है। मरीजों को अगले दिन बुलाने का निर्देश दिया गया था। इमरजेंसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ से भी अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें