फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 5.40 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन डी की खुराक

Mon, 07 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाल पोषण माह के तहत बुधवार से अभियान चलाकर पांच लाख 40 हजार बच्चों को विटामिन डी की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय में सीएचसी अधीक्षक व बीपीएम (ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधकों) की बैठक हुई। इसमें एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि नौ जुलाई से नौ अगस्त तक अभियान चलाकर नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन डी की खुराक पिलाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत आशा बहू व एएनएम 31 बिंदुओं की चेकलिस्ट भी भरेंगी, जिसमें विटामिन डी की खुराक लेने वाले बच्चों का विवरण दर्ज होगा। बैठक में एसीएमओ डॉ. जयगोविंद, एआरओ अरुण श्रीवास्तव, डॉ. पूजा जायसवाल, डॉ. संत प्रताप वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें