फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के चलते 52 ट्रेनें निरस्त

Sat, 07 Oct 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन बुढ़वल से सुढि़यामऊ स्टेशन के बीच ट्रैक का दोहरीकरण करा रहा है। इसके लिए आठ से 15 अक्तूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 16 से 19 अक्तूबर तक नाॅन इंटरलॉकिंग का काम होगा। ऐसे में आठ से 25 अक्तूबर तक विभिन्न तिथियों में 52 ट्रेनें निरस्त की गईं हैं। जबकि 23 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और 15 ट्रेनों को कंट्रोल करके चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि वाया बस्ती व बलरामपुर होकर चलने वाली दोनों इंटरसिटी एवं गोंडा से सीतापुर के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कोचीन और ओखा एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। दूसरी तरफ कंट्रोल करके चलने वाली ट्रेनों में बरौनी से लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


निरस्त ट्रेनें
-14 से 19 अक्तूबर तक गोरखपुर से बस्ती होकर लखनऊ तक चलने वाली इंटरसिटी
-16 से 19 अक्तूबर तक गोरखपुर से वाया बलरामपुर होकर ऐशबाग तक चलने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस
-16 से 17 अक्तूबर के बीच कामाख्या से गोमतीनगर एक्सप्रेस
-15 से 18 अक्तूबर के बीच कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी
- 12 से 20 अक्तूबर के बीच जननायक एक्सप्रेस
-11 से 20 अक्तूबर तक न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर एक्सप्रेस
- 14 से 17 अक्तूबर के बीच बापूधाम एक्सप्रेस
-15 से 20 अक्तूबर तक छपरा से गोमतीनगर एक्सप्रेस
-13 से 20 अक्तूबर तक गोमतीनगर से नकहा जंगल
-15 से 25 अक्तूबर के बीच शहीद एक्सप्रेस
-11 से 20 अक्तूबर तक बरौनी ग्वालियर मेल
-16 से 20 अक्तूबर तक सत्याग्रह एक्सप्रेस
-15 से 20 अक्तूबर तक मैलानी से गोरखपुर एक्सप्रेस
-16 से 18 अक्तूबर के बीच पाटिलपुत्र एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें