फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस भर्ती परीक्षा में 500 पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान

Sun, 18 Feb 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो एएसपी, चार सीओ समेत 500 पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

शहर में परीक्षा के दौरान पुलिस टीमें भ्रमण करती रहीं। पुलिस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में एएसपी पश्चिमी सीसीटीवी पर परीक्षा की निगरानी करते रहे। कंट्रोल रूम को वाईफाई के जरिए 25 सेंटरों से जोड़ा गया था।
कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के जरिए परीक्षा केंद्रों में आने जाने वालों के संग ही परीक्षार्थियों पर भी नजर रखी गई। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी पूर्वी मनोज रावत ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें