करनैलगंज (गोंडा)। भीषण गर्मी के बीच बुधवार को देर शाम नगर के बाबा हरिदास नाका पर ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज फुंकने के साथ बंच केबल में आग लग गई। करीब 15 मिनट तक आग की लपटें निकलती रहीं, इसके बिजली गुल हो गई। इससे बालूगंज, कसगरान व बालकराम पुरवा सहित अन्य मोहल्लों की 50 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में बिजली कर्मियों ने किसी तरह से बिजली सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। पूरे दिन नगर के चारों फीडर की आपूर्ति रोक-रोककर की जाती रही। राजेश कुमार निषाद, महेश कुमार, शिवशंकर, बनवारी, सुरेश कुमार, मोहम्मद हफीज, राजू आदि का कहना है कि मुश्किल से 10 से 12 घंटे की बिजली आपूर्ति कई शिफ्ट में मिल रही है। उधर विद्युत उप खंड अधिकारी आकाश श्रीवास्तव का कहना है कि ओवरलोड के चलते केबल जली थी, जिसे बदल दिया गया है। (संवाद)