फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज से महाकुंभ भेजी जाएंगी 50 रोडवेज बसें

Sat, 25 Jan 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्रद्धालुओं को महाकुंभ में पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को 50 बसें प्रयागराज भेजी जाएंगी। पहली बस रविवार सुबह छह बजे रोडवेज बस स्टेशन से रवाना की जाएगी। शनिवार को 15 बसें श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज भेजी गईं। आरएम अरविंद कुमार ने बताया कि महाकुंभ के लिए 305 बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की भीड़ के हिसाब से बसें भेजी जा रही हैं। 10 शटल बसें भी रविवार सुबह प्रयागराज भेजी जाएंगी। ये बसें प्रयागराज में लोकल रूटों पर चलाई जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें