बालपुर (गोंडा)। सरयू नहर खंड प्रथम की खरथरी माइनर कटने से एक दर्जन से अधिक किसानों के करीब 50 एकड़ खेत जलमग्न हो गए। इससे धान की फसल लगाने में देरी हो रही है। किसान संतोष तिवारी, बब्बू तिवारी, पप्पू तिवारी, लल्लू तिवारी, विनोद तिवारी, बाबूलाल शुक्ल सहित अन्य लोगों ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से नहर की माइनर एक ही जगह पर बार-बार कट जाती है। इसका खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। इस समय मक्का, अरहर, उर्द, तिल की बोआई का समय चल रहा है। खेतों में पानी भरने से बोआई पिछड़ रही है। (संवाद)