गोंडा। दीपावली के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में एफएसडीए की टीम ने जिले में 49 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए गोरखपुर प्रयोगशाला भेजे। नौ अक्तूबर से पांच नवंबर तक चले अभियान में 198 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। सहायक आयुक्त खाद्य अजीत मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान 1,324 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। इसकी अनुमानित कीमत 1.89 लाख रुपये बताई गई है। (संवाद)