नंदिनीनगर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। स्रोत: सोशल मीडिय
विश्नोहरपुर। नंदिनी नगर पीजी कॉलेज में मंगलवार को मेधावी सम्मान समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इसमें लक्ष्य का निर्धारण सबसे अहम भूमिका निभाएगा। इसको लेकर युवाओं को प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में 35 विद्यालयों के 4,600 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि आचार्य रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज व महंत हेमंत दास जी महाराज के साथ ही सुमित भूषण सिंह, पंकज सिंह, चेयरमैन सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)