फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवती के खाते से 45 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 06 Jan 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। शहर में रहने वाली सोनाली शुक्ला के नंबर पर गत 15 दिसंबर 2024 को दोपहर तीन बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने सोनल से बताया कि आपके पिता ने नंबर दिया है। उन्हें कुछ पैसे देने हैं। मैं आपके नंबर पर भेज रहा हूं। कुछ देर बाद सोनाली के मोबाइल पर पहले 20, फिर 50 और 55 हजार रुपये जमा होने के तीन मेसेज आए। फिर उसी व्यक्ति ने कहा कि, कुछ अधिक पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। ऐसे में 55 हजार रुपये वापस कर दें। आरोपी की बातों में आकर सोनाली ने उसके नंबर पर दो बार में 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर बैंक में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें