गोंडा। प्रशासन व पुलिस की टीम ने बुधवार को करनैलगंज तहसील के रामपुर परगना में 45 बीघे सरकारी भूमि को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया।
आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि एसडीएम करनैलगंज विशाल कुमार व क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस टीम पहुंची।
रामपुर परगना स्थित 45 बीघा भूमि को अतिक्रमणकारियों से खाली कराया। मंडलायुक्त ने बताया कि उनके समक्ष की गई शिकायत पर डीएम गोंडा नेहा शर्मा एवं करनैलगंज एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
जिसके क्रम में 45 बीघा भूमि को राजस्व एवं पुलिस की टीम के द्वारा अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया गया। उन्होंने कहा कि मंडल में कहीं पर भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों के निर्देश दिए कि जहां पर भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराया जाए। अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।