400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका
परसपुर। नगर पंचायत परसपुर स्थित इलाहबाद बैंक के सामने एक बाग में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की शाम फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर से कस्बे की आधी आबादी इलाहबाद बैंक से बड़ी मस्जिद होते हुए मंदिर रामजानकी का चौक क्षेत्र, भौरीगंज मार्ग, शाननगर, परसपुर चौराहा की तकरीबन 3500 की आबादी को बिजली की आपूर्ति होती थी। मंगलवार की पूरी रात बिजली गुल रही। अवर अभियंता विद्युत डीके प्रजापति ने बताया कि 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। उसे गुरुवार की शाम तक लगवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।