फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जरूरतमंदों के मददगार बन रहे 40 पड़ोसी

विज्ञापन
राहत किट बांटते द ब्लड मैन संस्था के लोग। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
गोंडा। माह-ए-रमजान में युवाओं की टोली खुदा की इबादत के साथ ''40 पड़ोसी'' मुहिम चलाकर जरूरतमंद रोजादारों की मदद कर रही है। युवाओं की टोली प्रतिदिन 40 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित करती है। जिसमें दाल, चावल, चना, बेसन, सूजी, तेल, आटा, मसाला, आलू, प्याज, चायपत्ती, नमक सेंवई होती है। द ब्लड मैन संस्था के तहत युवा जरूरत पड़ने पर दवा व अन्य चीजों का इंतजाम कर रहे हैं। इसमें मुस्लिम के साथ हिंदू व सिख धर्म के युवा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। संस्था के उपाध्यक्ष शावेज रजा सिद्दीकी ने बताया कि रमजान के महीने में सभी घरों में लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं लेकिन, जिले में ऐसे भी परिवार हैं, जिनके घर खाने को भी लाले पड़े हैं। टीम की ओर से ऐसे जरूरतमंदों की तलाश कर उन्हें किट मुहैया कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें