फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोजगार मेले में 397 युवा चयनित

Thu, 18 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। भारतीय इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। काॅलेज के प्रबंधक मोहित रस्तोगी और प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने फीता काटकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब मौर्य ने बताया कि मेले में कुल 675 आवेदन आए, जिनमें से 397 अभ्यर्थियों का चयन कर सूची भेजी गई है। प्रमुख कंपनियों ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक, हर्बल पुखराज, हेल्थ केयर, स्टार ग्रुप मैनपावर, गणेश कांस्ट्रक्शन और न्यू जीवन दीप ने हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, पॉलिटेक्निक और आईटीआई पास अभ्यर्थियों को नौकरी का प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलर अनुज प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन मुजीबुल हसन सुबराती सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें